रिहर्सल की एक शाम
लगा बेन रोने
कहा,
"आज मैं बनूंगा रोमियो ! और करूंगा सारे इकरार "
रोमियो बेसुध था
नशे में सराबोर था
अपना क्राउन खोल
बैकयार्ड में लुप्त था
बेन ने अपनी अक्ल लगाई
और मौके में सेंध लगाकर
रोमियो का क्राउन और अपनी कलम चुराई
बेन ने किये दुरुस्त इरादे
सेट किये सारे नए प्यादे
पर जुलिएट को तो था रोमियो के शब्दों से प्यार
उसे क्या पता था रोमियो जाने सिर्फ़
जे + आर
बेन ने किया नया ह्ल्ख्नामा तैयार
पर जूलियट का आखरी सीन हो गया था अब block
और वह अब हो चुकी थी पूरी तरह (दिमाग़) से ब्लॉक
बेन ने फिर भी हार न मानी
और कर्टेन काल तक किया इंतज़ार
रोसलिन ने चार बार कहा ,
"बीटी न करो यार "
जूलिएट को अभी भी लगा, 'होगा रोमियो का आखरी कोई सन्देश'
उसने मुस्कुराकर कहा ,
" रोमियो को कहना ,''अलविदा , मेरे R !"
बेन ने कहा ," यह मैंने लिखा है !"
उसने पलटकर कहा
"परफ्यूम तो रोमियो का लगा है "
ग्रीन रूम का गेट बंद हुआ था मुंह पर
डायरेक्टर चार बार गलिया चुका था
सबको चुन-चुन कर
हरमुनियम पर फिर बेन बैठकर धुन बुन रहा था
नशे में ओंधा विंग्स में कहीं
स्पीच बोल रो रहा था.....
No comments:
Post a Comment